Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » कानूनी दायरे में रहकर न्याय दिलाना ही हमारा मुख्य कार्य है : प्रेमलता

कानूनी दायरे में रहकर न्याय दिलाना ही हमारा मुख्य कार्य है : प्रेमलता

सासनी, हाथरस। गांव तेहरा में भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के बैनरतले नारी सशक्तिकरण और कानूनी दायरे में पीड़ित महिला शक्ति को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई। साथ ही मजलूम और असहाय लोगों के प्रति होने वाले अपराधों से कैसे निबटा जाए जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
गुरूवार को आहूत बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय न्याबय चक्र फाउण्डेचशन की महिला प्रकोष्ठम प्रदेश अध्यदक्ष  प्रेमलता तथा राष्ट्री य अध्योक्ष विष्णुअ मिश्रा ने मां भारती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पषहार अर्पित कर किया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति को कानूनी दायरे में न्याय दिलाना और ज्यादा से ज्यादा गरीब, बेबस, असहाय व्यक्तियों की पीड़ा को दूर करना है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर हो या कार्यस्थल महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाएं खड़ी हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं अपना योगदान न दे रही हों। घर हो या बाहर महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, लेकिन ऐसी कई वजहें भी हैं, जिनकी वजह से उन्हें पुरुषों की तुलना ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारत की ही बात करें तो यहां हर मिनट एक महिला अपराध का शिकार होती है। फिर चाहे वो अपने घर पर हो, ऑफिस या फिर पब्लिक प्लेस पर, उनकी सुरक्षा पर हमेशा सवाल खड़ा होता है। घरेलू हिंसा, लिंग भेद और महिला उत्पीड़न आदि जैसी सभी परेशानियों से उन्हें गुज़रना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपने हित के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी रखें, ताकि किसी भी तरह की प्रताड़ना को न सहना पड़े और उसके खिलाफ अपनी आवाज उठा सके।
बैठक में प्रदेश सचिव संतोष कुमार सिंह, अलीगढ़ मंडल प्रवक्ता प्रीति सिंह, हाथरस जिला अध्यक्ष अंजली भारती, हाथरस नगर अध्यक्ष अंकिता देवी, हाथरस तहसील अध्यक्ष सीमा देवी व अन्य मनोज कुमार, प्रयांशु सैंगर आदि मौजूद रहे।