Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत महिला सुरक्षा की दी जानकारी

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत महिला सुरक्षा की दी जानकारी

फिरोजाबादः संवाददाता। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गुरुवार को जगह-जगह पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि झूठी रिपोर्ट लिखाने में महिलाएं व युवती स्वविवेक का प्रयोग करें।पालीवाल ऑडिटोरियम में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एडीजी आगरा जोन के निर्देशन में सात जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अपराधों से बचाने को लेकर पुलिस और यूनिसेफ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना, साइबर हिंसा, यौन शोषण, पॉक्सो अधिनियम, किशोरियों के साथ हैल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक किया है। महिलाओं के लिए बनाए गए कानून का दुरुपयोग न हो, इसलिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, सीओ सिटी कमलेश कुमार के अलावा विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।