Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस के खिलाफ भाजपा लगातार कर रही प्रदर्शन

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा लगातार कर रही प्रदर्शन

मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। यूपी में कांग्रेस का सत्ता में लम्बे समय से अता पता नहीं है, बावजूद इसके मथुरा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। विगत दो तीन दिन से कांग्रेस के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किये जा रहे हैं। शनिवार को भाजपाइयों ने होली गेट पर पुतला दहन किया वहीं कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के परिसर से 200 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद होने का आरोप लगाते हुए ये प्रदर्शन किये। होली गेट पर भाजपाइयों द्वारा शनिवार को पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाये कि जहां कांग्रेस है वहां भ्रष्टाचार है। वहीं कलेक्ट्रेट पर भी भाजपाईयों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी महानगर टीम ने कलेक्ट्रेट पर धरना किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस को कोसा।
उन्होंने कहा कि झारखंड से नवनिर्वाचित कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद के परिसर से करीब 200 करोड़ की नकदी बरामद की गई है। किसी एक व्यक्ति के पास से इतनी नकदी बरामद होना एक गंभीर और चिंतनीय विषय है। इस मामले में गंभीरता से जांच करा कर कडी से कडी कार्यवाही की मांग की गई। इससे पहले राजस्थान में हुई गोगामेंडी की हत्या के बाद भी भाजपा के अनुसांगिक संगठन और भाजपा से जुड़े क्षत्रिय समाज के लोग लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं।