Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत में 263902 वादों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 263902 वादों का हुआ निस्तारण

-सुलझ समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराएं जाने पर दिया जोर
फिरोजाबाद, संवाददाता। शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 263902 वादों का निस्तारण कर कुल 149240197 रू. अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ हरवीर सिंह, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, स्टाम्प, सिविल, धारा 138 एनआईएक्ट, भरण पोषण व अन्य अपराधिक एवं वैवाहिक वाद में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराये जाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित यजुवेन्द्र विक्रम सिंह अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 263902 वादों का निस्तारण कर कुल मु. 149240197 रू. का अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा 60696 वाद, परिवार न्यायालयों द्वारा 156 वाद निस्तारित कर सुलह समझौते के आधार पर सात जोडे एक साथ घर भेजा गया। गया। लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार सिंह-।।, सीडीओ दीक्षा जैन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक सिंह के अलावा बार के अध्यक्ष मौजूद रहे।