Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आज उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट हब के रूप में प्रसिद्ध-दिनेश कुमार

आज उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट हब के रूप में प्रसिद्ध-दिनेश कुमार

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत भाजपा द्वारा एक जनसभा का आयोजन गॉव सिकरारी टूंडला में किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारे देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और अब विकसित भारत का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। विकसित भारत बनाने के लिए पूरा देश इस विकसित भारत संकल्प के लिए एकजुट है और हम यह संकल्प प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में अवश्य पूरा करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मोदी और योगी व भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र को उन्नति के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। जो उत्तर प्रदेश वर्ष 2017 से पहले दंगों का प्रदेश, अपराध का गढ़ के रूप में कुख्यात था, आज वही उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट का हब के रूप में प्रसिद्ध हुआ है। प्रदेश का एक्सपोर्ट दोगुना हुआ है। यह नए उत्तर प्रदेश की नई कहानी है। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा की जनसभा में लाभार्थियों से भी संवाद किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विकसित भारत संकल्प यात्रा संयोजक हनुमंत सिंह बघेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, सतेन्द्र धनगर ब्लाक प्रमुख, शिवशंकर शर्मा, नीलम दिवाकर, रूपेश शुक्ला, अजय धनगर, महावीर सिंह बघेल, मनप्रीत कीर, दिनेश गुप्ता, सुशील चक, राहुल चक, संजय परमार, देवेन्द्र बेनीवाल, महिपाल निषाद, गोपाल कृष्ण सिंह, महेन्द्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।