Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्घटनाओं को टालने के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टीव टेप

दुर्घटनाओं को टालने के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टीव टेप

मथुरा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शीत कालीन ऋतु में घना कोहरा होने लगा है जिसको लेकर जागरूक अभियान हाईवे टीम द्वारा लगातार सभी टोल प्लाजाओं पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ ,सभी वाहन स्वामियों को यात्रा के समय सीट बेल्ट का उपयोग, फॉग लाइट का उपयोग, डिपर आदि का उपयोग और घाना कोहरा होने पर बेहद जरूरी होने पर यात्रा करने आदि के बारे में लगातार अलग अलग जगहे पर राजमार्ग पर अभियान चलाकर समझाया जा रहा है। इसके साथ जनपद मथुरा में हाईवे टीम सम्बंदित थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर राजमार्ग पर से ई रिक्शा को प्रतिबंधित करने का अभियान चलाया जा रहा है क्यूंकि ई रिक्शा की कम गति होने के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा होती है। एसपी ट्रैफिक द्वारा राजमार्ग पर मथुरा जनपद के सभी थानों को आवश्यक कार्यवही के दिशा निर्देश दिये गये है। घटनाओं को लेकर के यातायात वाहनों पर महुवन टोल प्लाजा पर सैकड़ो वाहनों पर रिफ्लेक्टीव टेप लगाएं व मौजूद यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग टोल कर्मचारियों ने वाहन स्वामियों को जागरूक किया।