Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुरादाबाद में फिरोजाबाद की छात्राएं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

मुरादाबाद में फिरोजाबाद की छात्राएं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद के तत्वाधान में 51 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय आयोजन पारकर इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में 12 से 15 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।
जनपद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने आगरा मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया था। जिसमें एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्रा वर्षा ने सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य उपविषय में प्रथम स्थान, कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा की छात्रा मोनिका शर्मा ने सीनियर वर्ग में जीवन पर्यावरण हेतु जीवन शैली पर प्रथम स्थान एवं एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने अध्यापक संवर्ग में जीवन पर्यावरण हेतु जीवन शैली पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मण्डल स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागी 12 से 15 दिसम्बर तक मुरादाबाद में प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।