Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » महिला शक्ति ने बरेली में आयोजित जायंट्स कन्वेंशन में जीते 14 अवार्ड

महिला शक्ति ने बरेली में आयोजित जायंट्स कन्वेंशन में जीते 14 अवार्ड

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने बरेली में आयोजित जायंट्स कन्वेंशन में सेवा कार्यों के लिए सर्वाधिक 14 पुरस्कार से नवाजा गया।
संस्था की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि सभी 84 ग्रुप में से सेवा कार्यो के लिए सर्वाधिक 14 अवार्ड से जीते है। सौम्या चौहान को बेस्ट कॉर्डिनेटर का अवार्ड मिला। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल को आउटस्टेंडिंग प्रसाशनिक निदेशिका और राखी बंसल को एक्सीलेंट वित्त निदेशिका का अवार्ड मिला। महिला शक्ति ग्रुप को बेस्ट ग्रुप, आउटस्टेंडिंग आई कैम्प, आउटस्टेंडिंग मोनुमेंटल, आउट स्टेंडिंग सर्विस प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर, एक्सीलेंट पेप्रोसी इरेडिकेशन, एक्सीलेंट दिव्यांग सर्विस, एक्सीलेंट टी वी एररेडिक्शन, बेस्ट जायंट्स ग्रुप, जायंट्स सेवा सप्ताह, बेस्ट ब्लड डोनेशन, 50 ग्रोथ अवार्ड मिले। साथ ही फिरोजाबाद महिला शक्ति की सभी ऑफिसर्स ने प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेड-5 की अध्यक्षा उषा यादव ने की। विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी, केबिनेट के विशेष सदस्य शिवराज यादव, अनिल गुप्ता की मौजूदगी में सभी अवार्ड फिरोजाबाद महिला शक्ति को प्रदान किये गये। इस दौरान यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, दीपा अग्रवाल, रीना गर्ग, राधिका अग्रवाल भी मौजूद रही।