Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष को धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, एक जुट हुआ संगठन

व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष को धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, एक जुट हुआ संगठन

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने वाले को यदि समय से न्याय न मिले तो जनमानस की आवाज़ भी खामोश हो ही जाती है, साथ ही भ्रष्टाचारियों को बल भी मिलता है और फिर अपराध जन्म लेता है। कुछ ऐसा ही इस समय जिले के अंदर देखने को मिल रहा है, प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता अपराध को बढ़ावा दे रही है। सिंचाई विभाग रायबरेली के अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने मिलकर माइनर की सफाई में भ्रष्टाचार किया। जिसकी डीएम से शिकायत करने पर व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष को धमकी भी मिली, प्रार्थना पत्र और देने के बावजूद रायबरेली पुलिस ने अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की। चौहान गुट के प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संगठन उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान को धमकी को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारा संगठन व प्रदेश अध्यक्ष हर गरीब व हर व्यापारी का मददगार हैं और उसके साथ यह घटना निंदनीय है, उन्होंने कहा कि अठेहा रजबहा के उमरार व छीटू माइनर में साफ-सफाई में गोलमाल कर भ्रष्टाचार होने पर किसानों की समस्या को देखते हुए चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने बीती 6 दिसंबर 2023 को एक ज्ञापन सौंपा था। जिस पर डीएम की जाँच के बाद बौखलाये ठेकेदार ने जीसी सिंह चौहान को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। थाना कोतवाली नगर में धारा 507 का मुकदमा भी दर्ज हुआ, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने के चलते जनपद भर के व्यापारियों में काफी आक्रोश है, जिसके चलते गुरूवार को चौहान गुट जिलाध्यक्ष मो. उमर के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने एकजुट होकर डीएम व एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है। मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान व वसीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जान से मारने की धमकी देने वाले दबंग ठेकेदार व सांठगांठ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आज संगठन ने कार्यवाही की मांग की है। इस पर तत्काल कार्यवाही कराई जाये। अन्यथा संगठन द्वारा मजबूरन 25 दिसम्बर 2023 को 75 जिलों के व्यापारी व किसान लखनऊ में शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे। जिस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर रायबरेली व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली ने जल्द कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश सचिव संदीप पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, प्रदेश संगठन मंत्री अमित फौजी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, जिला महामंत्री सुधीर गुप्ता, सरवरी बेगम, मो0 नजर, एम पी सिंह, भगवान सिंह, के के शर्मा, शिव प्रसाद सोनी, मो0 मुकीम, कंचन देवी, मो0 मजहर, बाबू, गंगाराम, भोला शुक्ला, राजेश सोनी, मनोज दीक्षित, चंदन सोनी, रामबाबू वकील, अंशु पासवान, तन्मय सोनकर, अभिषेक, कमल प्रताप सिंह, मदनलाल साहू, शुभम शुक्ला, दानिश सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।