Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महावीर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने प्रिंस जैन

महावीर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने प्रिंस जैन

शिकोहाबाद। नगर में महावीर जयंती महोत्सव व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में निकाली जायेगी। इसके लिए समिति की एक एक बैठक सुभाष चंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस जैन को श्री महावीर जयंती 2024 का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में संजय जैन और महामंत्री के रूप में गौरव जैन को चुना गया। राहुल जैन उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये। शैलेंद्र जैन व ज्ञानेंद्र जैन को रथ यात्रा संयोजक बनाया गया। पंकज जैन को ऑडिटर, सचिव का पद अमित जैन, दीपक जैन, विकास जैन, आलोक जैन, सुदीप जैन, रजत जैन आदि लोगों को बनाया गया। संरक्षक के रूप में अनिल जैन, अरुण जैन, सुनील जैन, विनोद जैन, अंबुज जैन बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया। वहीं समाज के जैन समाज के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन का प्रिंस जैन और पंकज जैन ने माल्यार्पण और शॉल उढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर कार्यक्रम में अशोक जैन, भानु कुमार जैन, राजीव जैन, चंदन जैन, विमल जैन, संजीव जैन, सोनू जैन, सर्वज्ञ जैन, आगम जैन, रिंकू जैन, सचिन जैन आदि उपस्थित रहे।