Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पालिका ने स्टेशन रोड पर चलाया अतिक्रमण अभियान

नगर पालिका ने स्टेशन रोड पर चलाया अतिक्रमण अभियान

शिकोहाबाद। नगर पालिका द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पालिका कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं। गरीब और बेसहारा लोगों पर पालिका का डंडा चल रहा है, जबिक रसूदखोर और अच्छे दुकानदार, व अन्य प्रतिष्ठान स्वामी जो वर्षों से स्थाई अतिक्रमण किये हुए हैं, उधर पालिका का बुलडोजर भूल कर भी नहीं जाता है। ऐसी स्थिती में पालिका पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोप लग रहे हैं। नगर पालिका द्वारा विगत छह माह पूर्व भी नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान पालिका और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गरीब, छोटे दुकानदारों को टार्गेट किया। जबकि होटल, अस्पताल, बैंक व अन्य बड़े व्यापारियों को मात्र चेतावनी देकर छोड़ दिया। जिसके बाद से आज तक पालिका और प्रशासन ने मुड़कर नहीं देखा। विगत तीन दिन से पालिका ने दोवारा से अभियान चलाना शुरू कर दिया है, लेकिन पालिका वहीं कार्यवाही दोहरा रही है। गरीब, छोटे व मझोले कारोबारियों पर अपना चाबुक चला रही है, जबिक बड़े दुकानदार, अस्पताल स्वामी और अन्य प्रतिष्ठान वालों के सामने पहुंचते ही पालिका और प्रशासन नतमस्तक हो जाता है। कई वर्षों से अवैध रूप से स्थाई अतिक्रमण करने वालो पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अतिक्रमण के नाम पर स्टेशन रोड पर रखे खोखे वाले, झोंपड़पट्टी वालों पर ही कार्यवाही होती है, इसके बाद अभियान टांय-टायं फिस्स हो जाता है। शुक्रवार को नगर में कई जगह अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी भेदभाव को लेकर हुई।