Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्वश्रेष्ठ जिला समन्वयक चुने गए अश्वनी जैन

सर्वश्रेष्ठ जिला समन्वयक चुने गए अश्वनी जैन

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत इंडियन साइंस कम्युनिकेशन एजेंसी, लखनऊ के तत्वाधान में प्रिंस इंस्टीट्यूट इनोवेशन ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जनपदों के जिला समन्यवक में से फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को एजेंसी द्वारा चयनित किया गया। उनको मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ मलकानिया, कार्यक्रम अध्यक्ष सीएस आई आर के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ भरत सिंह, इंडियन साइंस कम्युनिकेशन एजेंसी लखनऊ के सचिव डॉ विष्णु प्रताप सिंह द्वारा श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के पंजीकरण में जनपद फिरोजाबाद ने 38 जनपदों में सर्वाधिक पंजीकरण 600 से भी अधिक किए गए। इसके साथ ही जनपद के 06 बाल विज्ञानियों ने इस राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन में प्रतिभाग किया था।