Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपस में प्रेम से रहने से परमात्मा खुश होते है: बीके भाई

आपस में प्रेम से रहने से परमात्मा खुश होते है: बीके भाई

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केला देवी द्वारा रामनगर ब्रह्माकुमारी पाठशाला पर दो दिवसीय संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ प्रभास्कर राय, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुन्नी देवी नें दीप प्रज्जलन कर किया। संगीतकार बीके अविनाश भाई ने राजयोग मेडिटेशन की जानकारी देते हुए परमात्मा का सत्य परिचय हेतु सर्वधर्म की धर्मगुरुओं के चौतन्य स्वरुपओं द्वारा निराकार परमात्मा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक परमात्मा के बच्चें है, आपस में प्रेम से रहने से परमात्मा खुश होते है। इसके लिए किसी हठ या शरीर को कष्ट देने की आवश्यकता नहीं होती। आज के तनाव पूर्ण जीवन में राजयोग से अपने अंदर की कमी, कमजोरियों, बुराइयों आदि को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप शहर में अनेक स्थानों पर संचालित केंद्रों पर जाकर निःशुल्क राजयोग सीख सकते हैं। स्वः परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा। यह मनुष्यों से देवता बनाने वाला योग है। इसी से सृष्टि कलयुग से सतयुग में परिवर्तन होगी। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सरिता दीदी, रवि शर्मा, पार्षद भगवान सिंह, सीटू पार्षद, प्रदीप कुशवाहा, आचार्य ध्रुव कुमार, दरवरी लाल कुशवाहा, शिवचरण वर्मा, डॉ अरविन्द वर्मा, डॉ उदयवीर यादव, डॉ मुन्नालाल आदि उपस्थित रहें है।