Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक शाम प्रभु के नाम संगीत संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एक शाम प्रभु के नाम संगीत संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पेमेश्वर गेट, आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमारी पाठशाला पर एक शाम प्रभु के नाम संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नेता सत्यवीर, माथुर वैश्य संयोजिका रखी गुप्ता, आशा राकेश गुप्ता नें दीप प्रज्जलन कर किया। सुप्रिद्ध संगीतकार बीके अविनाश भाई ने सर्वधर्म की धर्मगुरुओं के चौतन्य स्वरुपओं द्वारा निराकार परमात्मा से अवगत कराया। उन्होंने शिव के वंदना कर प्रोग्राम की शुरुआत कर परमात्मा का सही परिचय दिया। उन्होंने राजा विक्रमादित्य के सोमनाथ मंदिर की स्थापना की, जिसस क्रिरास्ट के कहा गॉड इज लाइट, गुरुनानक कहा एक ओमकार, मोहब्बत इब्राहिम नें परमात्मा को नूर कहा इस तरीके से सभी धर्म वालों नें उस निराकार की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा को सच्चे दिल से याद कर परमानन्द को प्राप्त कर सकते है। आज के तनाव पूर्ण जीवन में राजयोग से अपने अंदर की कमी कमजोरियों, बुराइयों आदि को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप शहर में अनेक स्थानों पर संचालित केंद्रों पर जाकर निःशुल्क राजयोग सीख सकते हैं। स्वः परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा। कार्यक्रम स्थल परमात्मा शिव के गीतों से भक्ति से सरोबार हो उठा। कार्यक्रम में रवि शर्मा, पार्षद भगवान सिंह, सीटू पार्षद, प्रदीप कुशवाहा, आचार्य ध्रुव कुमार, दरवरी लाल कुशवाहा, शिवचरण वर्मा, डॉ अरविन्द वर्मा, डॉ उदयवीर यादव, डॉ मुन्नालाल आदि उपस्थित रहें है।