Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजयुमों ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

भाजयुमों ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सुभाष तिराहे पर लोकसभा सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार को सौंपा है।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति का संवैधानिक पद का अपमान कर रहे है। जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेंगा। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति की जब मिमिक्री बनायी जा रही थी और उनका मजाक उड़ाया जा रहा था। तब राहुल गांधी द्वारा वीडियों बनाया जा रहा था। उसे कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिससे पूरे विश्व में भारत की बदनामी हुई। इसी के निमित आज भाजयुमों द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन करने वालों में सुनील मिश्राा पाषर्द, हिमांशु शर्मा, राजेश झा, गौरव, राहुल, देशदीपक, अमन, अनिरूद्व, विकास ध्रुव, दीपक गुप्ता कालू, रोहित, अतुल, विवेक, सनी, रितिक, प्रशांत, कन्हैया आदि मौजूद रहे।