Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवीन सोनी बने सर्व स्वर्णकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष

नवीन सोनी बने सर्व स्वर्णकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। सर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ सोनी व राष्ट्रीय महामंत्री तेजराम सोनी के द्वारा कृष्णा नगर निवासी नवीन सोनी को सर्व स्वर्णकार महासंगठन का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है
इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सर्व स्वर्णकार महासंगठन की मध्य्प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ सोनी व राष्ट्रीय महामंत्री तेजराम सोनी के द्वारा 10 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारणी की सूची जारी की गयी जिसमें उत्तर प्रदेश से स्वर्णकार समाज के प्रति सेवा,समर्पण व समाज की हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहने की भावना को देखकर उन्हें पुनः एक बार उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा,मृत्यु भोज का आयोजन, स्वर्णकार समाज के कारीगरों को भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दिलवाना, समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान,समाज के असहाय वृद्ध जनों को समाज की ओर से मासिक पेंशन की व्यवस्था के प्रयासों को लेकर कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड के गठन के लिए एक स्वर्णकार प्रतिनिधि मंडल का गठन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के पदाधिकारी का गठन व सभी जिलों के जिला अध्यक्षों का गठन कर दिया जाएगा इस दौरान उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नगर पंचायत चेयरमेन सालीग्राम बटिया, विधायक विनय वर्मा, हरीश वर्मा जी भाजपा प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी, राष्ट्रीय सचिव नंद गोपाल वर्मा, रामकुमार वर्मा, संजय वर्मा, सुजीत वर्मा सौरभ वर्मा ओमप्रकाश वर्मा, संजय सोनी, हर्षित वर्मा आदि समाजिक बन्धुओं ने हर्ष व्यक्त कर उनको बधाई और शुभकामनायें दी हैं।