Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान-मजदूर आयोग का गठन करने की मांग

किसान-मजदूर आयोग का गठन करने की मांग

बिंदकी/फतेहपुर। सरकार किसान मजदूर आयोग का गठन करें और उसको संवैधानिक दर्जा भी दिया जाए। यह बात किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने नगर के तहसील परिसर में आयोजित मोर्चा की एक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह कहा।
उन्होंने कहा कि किसानों तथा मजदूरों के हितों को देखते हुए किसान मजदूर आयोग का गठन हो, साथ ही उसे संवैधानिक दर्जा भी प्रदान किया जाए। पुरुषों की भांति महिलाएं भी कृषि संबंधी कार्य व पशु पालन करती है। इसलिए महिलाओं को भी किसान सम्मान निधि की तरह महिला सम्मान निधि दिया जाए। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद व कीटनाशक दवाओं के दाम कम किए जाएं। स्वास्थ्य बीमा की राशि 5 लाख रुपए से बढ़कर 10 लाख रुपए की जाए। प्रत्येक जनपद में संचालित मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता दी जाए। ट्रैक्टर में सवारी को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाए। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर किए जाने की मांग भी की गई। आवारा मवेशियों की समस्या से किसानों को निजात दिलाने की मांग किया।
इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश सचिव महावीर गौतम, जिला सचिव सिद्ध गोपाल सोनकर, तहसील सचिव अरविंद कुमार पटेल, नगर सचिव विनोद कुमार के अलावा बदलू प्रजापति, राजू विश्वकर्मा, सुघर सिंह यादव, जयराम पटेल, चंद्रिका प्रसाद, राजेश कुमार पाल, संपतिया कुशवाहा, फूलन देवी सोनकर, संगीता सोनकर, पार्वती कुशवाहा, रन्नो देवी, जयबहादुर, गुड्डी देवी, ननकी देवी व नीलम देवी मौजूद रहे।