Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा देने की मांग

भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा देने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री उ.प्र सरकार के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा गार्ड प्रदान किये जाने की मांग की है। राष्ट्रीय महासचिव देशराज सिंह भगत, राष्ट्रीय प्रवक्ता विमल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में सरकारी सुरक्षा बल दिया जाए। जिससे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बेखौफ अपने किसानों के लिए संघर्ष कर सके। ज्ञापन देने वालों में सोनू सिकरवार प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, अजय चौहान अध्यक्ष, अब्दुल वाहिद, अजय प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।