Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बल्देव छठ पर दाऊजी मंदिर पर सजा भव्य फूल बंगला

बल्देव छठ पर दाऊजी मंदिर पर सजा भव्य फूल बंगला

2017.08.28. 02 ssp news⇒सुबह से देर सायं तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
⇒56 भोग प्रसाद संग बांटा गया पूड़ी-अन्नकूट का प्रसाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बल्देव छठ के शुभ अवसर पर बड़ा बाजार शिकोहाबाद स्थित दाऊजी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिसमें सबसे पहले दाऊजी महाराज का भव्य फूल बंगला सजाया गया। उसके बाद 56 छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया तथा पूड़ी तथा अन्नकूट की सब्जी का वितरण किया गया।
इस भव्य आयोजन के दौरान शिकोहाबाद की रास मण्डली द्वारा भगवान शिव की कथा तथा कृष्ण सुदामा प्रसंग तथा शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मीरा शर्मा, सोहन शर्मा, सोनू शर्मा, दीपक शर्मा, पीहू शर्मा, परी शर्मा, मनीषा शर्मा, लता शर्मा, पुष्पा शर्मा, मनोज भटेले, दुर्गेश भटेले, संदीप तिवारी, डा. बीसी तिवारी, रूद्र तिवारी, शिवांग तिवारी, दिशा, धु्रवी, नव्या, संजू शर्मा, अनिल शर्मा, बिट्टी शर्मा, नन्ने शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, मोनू वर्मा, राजेश शर्मा, आशीष, सिद्धार्थ भारत, अतुल, प्रीती, गौरी, रश्मि आदि के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।