Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्विज प्रतियोगिता में दिखी स्वच्छ भारत की तस्वीर

क्विज प्रतियोगिता में दिखी स्वच्छ भारत की तस्वीर

एनसीआर इंटर काॅलेज में भारत छोडो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर हुई क्विज प्रतियोगिता
टूंडला, जन सामना संवाददाता। भारत छोडो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर एनसीआर इंटर काॅलेज में शपथ समारोह व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने स्वच्छ भारत, गरीबी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की तस्वीर बनाई। नए भारत निर्माण के लिए संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या संगीता यादव ने छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं को नए भारत निर्माण का संकल्प दिलाया। साथ ही 2022 तक भारत को स्वच्छ, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सांप्रदायवाद एवं जातिवाद मुक्त करने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्या ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले नेताओं को जेल में भेज देने के बावजूद भारत छोड़ो आन्दोलन की व्यापकता से अंग्रेजों की चूलें हिल गयीं थी। अगस्त क्रांति के जज्बे का संचालन जन-जन में व्याप्त हो गया था तथा हर नागरिक स्वयं में एक नेता बन गया था। भारतीय इतिहास में जन-जन में फैलने वाले इस आन्दोलन को स्वर्ण अक्षरों में याद किया जाता है। तदोपरांत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा आठ से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत छोडो आंदोलन से संबंधित प्रश्न पूछ गए थे। जिनके परीक्षार्थियों ने जवाब दिए। प्रतियोगिता में कक्षा आठ बी प्रथम, आठ ए द्वितीय और कक्षा 10बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनके शर्मा ने किया। इस मौके पर अभिभावक भी मौजूद रहे।