Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभिभावकों के साथ दर्शन यात्रा में शामिल हों छात्र-छात्राएं

अभिभावकों के साथ दर्शन यात्रा में शामिल हों छात्र-छात्राएं

फिरोजाबादः संवाददाता। प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं रामेण दर्शन यात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यात्रा की तैयारियों को लेकर समित के संयोजक एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा शिक्षण संस्थानों में संपर्क किया जा रहा है।
इसी संपर्क एवं जागरूक अभियान के अंतर्गत दोनों समितियों के संयोजक रामकुमार गुप्ता और राजेश झा अपनी टीम के साथ नगर में संचालित झा क्लासेज पहुंचे। जहां रामेण दर्शन यात्रा के स्वरूप और महत्व को बताया गया। महानगर प्रचारक धर्मेंद्र प्रेमी जी ने बताया कि यात्रा 21 जनवरी दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौराहा से शुरू होगी, जो कि सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम पर पहुंचेगी। जहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता सहित रामायण के सभी पात्रों की आरती व अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा के निर्धारित मार्ग में कारपेट बिछाया जायेगा, जिस पर रामायण के सभी पवित्र स्वरूप पैदल यात्रा करते हुए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रामायण के सभी स्वरूप यात्रा के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से दर्शन यात्रा में अपने अभिभावक के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया। वहीं जलेसर रोड स्थित साक्षी कोचिंग क्लासेज पर भी सभी छात्र-छात्राओं को दर्शन यात्रा की विस्तृत जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी ललित मोहन सक्सेना ने दी। उन्होंने बताया की दर्शन यात्रा गाजे बाजे के साथ नगर के विविध मार्गों से गुजरेगी, जहां मार्ग में जगह जगह पुष्पवर्षा कर दर्शन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर विपुल शर्मा, दीपक कालू, अमर वर्मा, राजेश आदि उपस्थित रहे।