Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर भाकियू अराजनैतिक ने भरी हुंकार

किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर भाकियू अराजनैतिक ने भरी हुंकार

♦ मुख्यमंत्री से गन्ना किसानों के मूल्य का निर्धारण करने की मांग, अन्यथा उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
फिरोजाबादः संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान के निर्देशन में जिलाध्यक्ष एड पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा है। जिसमें गन्ना किसानों की समस्या का निदान कराने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय सचिव जीत कमल सोलंकी ने कहा कि सरकार द्वारा गन्ना किसानों की मांग पर मूल्य का निर्धारण अभी तक नही किया गया। गन्ना किसानों के गन्ने का मूल्य निर्धारण किया जायें। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा की गन्ना किसान उचित मूल्य न मिलने से बेहद परेशान है अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं किया गया तो अग्र आंदोलन किया जायेगा। व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा की किसानों की समस्या का तुरंत निदान हो तथा जिले में व्याप्त कुछ अधिकारियों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों की जाचं कर कार्यवाही की जाएं।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी राजेंद्र सिंह, मंडल सचिव भूरी सिंह, महेंद्र, वीर प्रताप, पीयूष अग्रवाल, बृजेश राठौर, अंकुश, विनोद गोस्वामी, श्रीकांत, अभय, वाजिब अली, उमेश, बिजेंदर आदि मौजूद रहे।