Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी

ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा इस बार क्षेत्र ग्राम पंचायत आइमा जहनिया में पहुंची। ग्राम पंचायत आइमा जहनिया के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। ग्राम प्रधान मनीष गौतम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा संयोजक आर.बी. सिंह , विधान सभा संयोजक जितेंद्र सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काट कर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र, 5 लाख रुपए तक इलाज में मददगार आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। आइमा जहानिया के ग्राम प्रधान मनीष गौतम ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जन धन खाता, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धा पैंशन, निराश्रित पैंशन, निराश्रित गौ वंश संरक्षण पालन योजना के बारे में विस्तार से बताया। साथ में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील साहू, दिनेश कुमार, बूथ अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी कामरान नोरानी, नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान मनीष गौतम, सहित ब्लॉक कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग आदि के कर्मचारी मौजूद रहे।