Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

कांग्रेस की कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
प्रदेश महासचिव तथा जनपद के प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि अगले महीने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश आयेगी। जिसमे जनपद फिरोजाबाद की बहुत संख्या में भागेदारी होगी। प्रदेश सचिव सिकंदर वाल्मीकि ने कहा कि जनता 2024 में बदलाव करने के लिए तैयार बैठी है और वो इस जनविरोधी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। राहुल के नेतृत्व में केंद्र में जनता की सरकार बनेगी। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, धर्मसिंह यादव, प्रतिमा पाल, शशि शर्मा, कुसुम सिंह, योगेश दिवाकर, उज्मा देवी गुप्ता, मधु यादव, मनोज भटेले, प्रकाश निधि गर्ग, विजयनाथ वर्मा, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू, मुकेश गौड़, चंद्रकांत यादव, शमीम कुरैशी, दुष्यन्त धनगर, विजय चतुर्वेदी, लक्ष्मण तिवारीं, मनीष द्विवेदी, यश दुबे, दाऊद खान, संत कुमार, चाँद कुरैशी, लाला राइन, शोएब अंसारी, वकार खलिक, राजेश शर्मा राज, रामशंकर राजौरिया, चोबसिंह लोधी, विभूति सिंह बघेल, संतोष लोधी, हेमंत निषाद, कन्हैया शर्मा, राहुल कश्यप, अचल यादव, कन्हैया, वकार अहमद, खजांची दिवाकर, मान सिंह दिवाकर, आकाश दिवाकर, सोमी यादव, रंजीत यादव, विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।