Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में गूंजा एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम

नगर में गूंजा एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम

♦ श्रीराम शोभायात्रा में उमड़ी मातृ शक्ति, बच्चों ने थामा श्रीराम का ध्वज
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अभिषेक, प्रांण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। मर्यादापुरुषोत्तम राम की प्रांण प्रतिष्ठा को लेकर जन-जन में उत्साह, उल्लास है। लोग सड़कों पर उतर कर जयश्रीराम के उदघोष कर रहे हैं। रविवार को काली देवी मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा बजरंग दल और विहिप के द्वारा संयुक्त रूप से रामरथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री हनुमान मंदिर के मुख्य महंत राम सेवक पंडित द्वारा श्रीराम की महाआरती उतार कर किया। इसमें भाजपा के अलावा भाजपा के अन्य संगठनों के पदाधिकारी, भगवान राम के भक्त और मात्रशक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास सत्यम सदन पर योगेश गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को धूप बत्ती देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता तथा हनुमान जी की आरती उतारी गई। पालिका के समीप पालिका द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के स्वागत किया गया। इस दौरान पालिका ने सभी लोगों को कॉपी वितरित की। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के ध्वज से नगर की सड़कों को पाट दिया गया था। पूरे बाजार में सजावट कराई गई है। जगह-जगह भगवान श्रीराम के उदघोष हो रहे हैं। पूरा शहर राममय हो गया है। शोभायात्रा कालीदेवी मंदिर से प्रांरभ होकर पंजाबी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता, राजीव गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीनारायण दीक्षित, अनिल कुमार शर्मा, डॉ. रामकैलाश यादव, अनिल कुमार, ज्ञानचंद्र जैन, ज्ञानेंद्र जैन, दयाशंकर गुप्ता, विशाल गुप्ता, अतुल तिवारी, नगर अध्यक्ष भाजपा शिवम दीक्षित, अनुमोल गुप्ता, करन माथुर, राजपाल सिंह चौहान, अंबिके भदौरिया, विष्णु शर्मा, अनिकेत चौहान, मानव जैन, सहित बड़ी संख्या में नगर की जनता और सभ्रांत लोग मौजूद रहे।