Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैला देवी मंदिर पर 11 हजार दीपकों से सजाई जायेगी दीपमालिका

कैला देवी मंदिर पर 11 हजार दीपकों से सजाई जायेगी दीपमालिका

♦ अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सुहागनगरी में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति, राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर समिति एवं भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वाधान में 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रातः 11 बजे घंटाघर स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर पर सीताराम का श्रंगार, शंखनाद व सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा। वहीं कैला देवी मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला, रंगोली सजाई जायेगी। साथ ही सांय पांच बजे 11 हजार दीपकों से दीपमालिका सजाई जायेगी। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। उसके महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं अग्रोहा विकास समिति द्वारा सांय पांच बजे घंटाघर स्थित श्रीराम चंद्र मंदिर पर दीपमालिका सजाई जायेगी।
वार्ता के दौरान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, महामंत्री त्रिभुवन श्रीमाली, संयोजक विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वार्ष्णेय, भारतेंद्र अग्रवाल राजू, महेश चंद्र अग्रवाल, इजी. एससी अग्रवाल, मोहनलाल झिंदल, संजय अग्रवाल मानसी, संजीव अग्रवाल कशिश आदि मौजूद रहे।