Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

कानपुर देहात: जन सामना संवाददाता। जनपद के तहसील सिकंदरा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत सिकंदरा में मुगल रोड पर स्थित पक्का तालाब पर नगर पंचायत सिकंदरा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने शुभारंभ किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपरान्त राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदरा सीमा पाल, अधिशाषी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए झाड़ू लगाई। इस मौके पर क्षेत्र से आएं नागरिकों की समस्याओं के निदान हेतु अठारह विभागों द्वारा निस्तारण किया गया।