Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर के मंदिरों में मंगल आरती

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर के मंदिरों में मंगल आरती

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। अयोध्या के नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज पूरे देश में उल्लास का माहौल है। खासकर उत्तर प्रदेश के लगभग हर शहर, नगर व गांवों की गलियां जगमग हो रही हैं। मंदिरों में भजन कीर्तन व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता व नगर पंचायतों के क्षेत्र में धार्मिक आयोजन काफी हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
आज 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी और उल्लास का नजारा रायबरेली जिले ऊंचाहार नगर में भी देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार ममता जायसवाल के द्वारा भी नगर के लोगों से घर व मंदिर सजाने की अपील की गई। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) बताया कि आज 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन नगर के अलीगंज में स्थापित आदि शक्ति धाम व महादेवन मंदिर पर सुबह 10 बजे से ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। साथ ही अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में भक्तों ने आदि शक्ति धाम पर उपस्थित रहकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि टिल्लू भैया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। कार्यक्रमों को लेकर सभी मंदिरों में महिलाओं, बच्चे और युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। सुबह से ही सभी मंदिरों की साफ सफाई व पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ और मंगलपाठ के बाद सामूहिक आरती में समाज का हर वर्ग शामिल हुआ। आज से अयोध्या में प्रभु राम विराज चुके हैं जो कि रामराज्य की पुनर्स्थापना को साकार करेंगे। जन जन में भगवान राम के प्रति आज एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर लाल बहादुर मौर्य, सोनू गुप्ता, सभासद रेखा गुप्ता, नीलू वर्मा, विष्णु शंकर पांडेय, सतीश चन्द्र जायसवाल, आयुष जायसवाल एवं सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।