Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएम ने बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

सीएम ने बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

2017.08.29 04 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद गोरखपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा यह राहत सामग्री प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के सौजन्य से उपलब्ध करायी गयी। मुख्यमंत्री ने इसे बाढ़ राहत अभियान में एक महत्वपूर्ण सहयोग बताया। ज्ञातव्य है कि राहत सामग्री के प्रत्येक पैकेट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 5 किलो आलू के साथ-साथ दाल, नमक, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की बाढ़ प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में सरकार के प्रयासों में विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों की भागीदारी से राहत कार्य को गति मिलती है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग आगे आए हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी तथा जनपद शाहजहांपुर के रामचन्द्र अग्रवाल एवं रमाकान्त मोदी भी उपस्थित थे।