Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रज की होली ने फिरोजाबाद महोत्सव में बांधा शमा

ब्रज की होली ने फिरोजाबाद महोत्सव में बांधा शमा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पीडी जैन इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे फिरोजाबाद महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के बच्चों मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। वहीं ब्रज की होली ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक चेतेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुति को सराहा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में शमा बांध दिया। जिसमें शिखा तिवारी ने सुगम संगीत गायन, आरती मौर्य ने लोक गायन एकल, निकिता वर्मा ने लोक संगीत एकल गायन, मोहम्मद असद ने गजल, आरती शर्मा समूह की कृष्णा प्रिया, लक्ष्मी, हृदयेश, संगीता ने सामूहिक गायन, शाहिस्ता बानो ने देशभक्ति गीत, राज सिंगर ने ट्रैक पर शानदार प्रस्तुति, वारिस वारसी एवं मोहम्मद इजहार वारसी ने नाटिका के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार एवं अजय बाबू समूह द्वारा ब्रज की होली प्रदर्शित की गई। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शिव कान्ंत पलिया, डॉ सोनम सेठ, द्विजेन्द्र शर्मा, उमाकांत पचौरी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, समाजसेवी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।