Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में आचार्य निर्भय सागर का हुआ मंगल प्रवेश

नगर में आचार्य निर्भय सागर का हुआ मंगल प्रवेश

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आचार्य निर्भय सागर महाराज का नगर में बैंड बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जिसके सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। मार्ग में जगह-जगह गुरूदेव का आरती उतारकर श्रद्वालुओं ने स्वागत किया।
पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजा का ताल से आचार्य निर्भय सागर महाराज बिहार प्रारम्भ हुआ। गुरूदेव का सीएल जैन कॉलेज, सुहागनगर चौराहा, छदामीलाल जैन मंदिर पर श्रद्वालुओं द्वारा आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद छदामी लाल जैन मंदिर सुभाष तिराहे से कंपनी बाग चौराहा, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार होते हुए दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु मंदिर सदर बाजार पहुंचे। जहां पर सैकड़ो श्रद्धांलुओं ने गुरु संघ की अगुवानी की। मंदिर प्रांगण में धर्मसभा में सभी श्रद्धांलुओं को आशीर्वाद दिया।
गुरुदेव के मंगल विहार में अरुण जैन पीली कोठी, अजय जैन एडवोकेट, मुकेश जैन, अजय बजाज, संजीव जैन एडवोकेट, राजेश जैन, श्रयांश जैन, देवेंद्र जैन, पंकज जैन, कमल कुमार जैन, यश जैन, सुनील जैन, पीयूष जैन, नितिन जैन, दीपक जैन, रवि जैन, स्नेह कुमार जैन, आदि सैंकड़ो श्रद्धालु पैदल चल रहे थे।