Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2024 में अपना ही रिकार्ड तोड़ इतिहास रचेगी भाजपा: डौली माहौर

2024 में अपना ही रिकार्ड तोड़ इतिहास रचेगी भाजपा: डौली माहौर

हाथरस। भारत गांव में बसता है और गांव से ही तरक्की की राह निकलती है। गांव का गौरव बढ़ाना है तो चलो गांव की ओर। 2024 के लिए कमर कस सरकार की कार्य योजना को सामने रखना होगा।
उक्त उद्गार गांव चलो अभियान के तहत आज हाथरस जंक्शन के पंचायत घर हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र मंत्री व मंडल प्रभारी डौली माहौर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत में सनातन के संस्कार निवास करते हैं,जो ग्रामीण अंचल से निकली वह सोच और सभ्यता है जो मानवीय दृष्टिकोण को विश्व पटल पर रखती है। पूर्व चेयरमैन श्रीमती माहौर ने कहा कि देश की आजादी से लेकर 2014 तक की राजनीति सत्ता लोलुप हाथों में रही और उसने देश समाज और हमारी ग्रामीण संस्कृति से जमकर खिलवाड किया, लेकिन वर्तमान में राजनीति को साइड कर राष्ट्र नीति पर काम चल रहा है। सेवा और संस्कृति पर कार्य चल रहा है, रोजगार को लेकर आत्मनिर्भरता पर कार्य चल रहा है, किसान और खलियानों को विश्व पटल से जोड़ने का कार्य चल रहा है। 72 वर्ष की बारीक दल-दल को खत्म कर खेत की खुशहाली के लिए कार्य जोरों पर है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर सत्ता को पुनरू सेवक को सौंप 2024 में ऐतिहासिक इतिहास की नींव रखने में एक-एक कार्यकर्ता को अभी से जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर श्अबकी बार चार सौ पारश् के नारे से माहौल गुंजायमान हो गया।
बैठक कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। इस अवसर पर क्षेत्र व हर समाज के तमाम लोग उपस्थित थे।