Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

भाजपाइयों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

खेकड़ा, बागपत। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके आदर्शों ने पर चलने का आहवान किया।
रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपाईयों ने श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और स्वदेश जैसी पत्र-पत्रिकाए प्रारम्भ करने वाले पंडित दीनदयाल ने सबसे पहले देश की अवधारणा को कायम किया। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना वे उत्तर प्रदेश के महासचिव बने। देश के लिए उनके कार्याे को सदैव याद किया जाएगा।
इस दौरान दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, योगेश यादव, चंद्रमोहन दहिया, आदेश धामा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। -विश्व बंधु शास्त्री