Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेकड़ा नगरपालिका को मिला जीरो वेस्ट इवेंट का सर्टिफिकेट

खेकड़ा नगरपालिका को मिला जीरो वेस्ट इवेंट का सर्टिफिकेट

बागपत। खेकड़ा नगरपालिका परिषद को शासन से एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त एवं शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम के सफल संचालन के तहत जीरो वेस्ट इवेंट सर्टीफिकेट मिला है। पालिका सर्टीफिकेट पाने वाले प्रदेश की चौथी नगरपालिका बन गई है। इससे कस्बावासियों में हर्ष है।
नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में 13 दिसंबर 2023 को जागृति दिवस को जीरो वेस्ट इवेंट की तर्ज पर मनाया गया था। ग्रीन अर्थ कंपनी ने कस्बे के मार्गाे का निरीक्षण कर पालिका जीरो वेस्ट इवेंट कार्यक्रम में बेहतर माना। पालिका को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त और शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने को शहरी विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने सर्टीफिकेट प्रदान किया। नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा ने बताया कि नगर पालिका परिषद खेकड़ा यह सम्मानित सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश में चौथी निकाय बन गई है।कस्बावासी इस उपलब्धि से खुश है।
-विश्व बंधु शास्त्री