Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की सभी कार्यकारिणी भंग

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की सभी कार्यकारिणी भंग

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कानूनी लडाई लड़ रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने संगठन को नए शिरे से व्यवस्थित करने और कर्मठ लोगों को दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है जिससे इस लडाई को संगठित तरीके से और निर्णायक रूप से लडा जा सके। न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने बताया कि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तत्काल प्रभाव से भी कार्यकारणीयों को भंग किए जाने की घोषणा की है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय, प्रदेश व जनपदीय स्तर की समस्त कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए ओर सक्रिय लोगों को दायित्व दिए जाएंगे। नई कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएंगी। कार्यकारिणी को व्यवस्थित करने का फैसला लिया गया है। जिससे कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जा सके। न्यास का फैलाव समूचे भारतवर्ष में हो रहा है और लगातार लोग न्यास से जुड रहे हैं। जिसके चलते संगठनात्मक संरचना को नए शिरे से सुसंगठित करने का निर्णय लिया गया है।