Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ्तार

25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ्तार

अखिलेश सिंह: कानपुर। बर्रा थाना में दर्ज एक मामले में नामजद दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों पर 25 – 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि बर्रा थाना में दर्ज मामले का मुख्य अभियुक्त अजय ठाकुर पुलिस की पकड़ से दूर है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है वहीं गिरफ्तार किये शिवम् सोनकर उर्फ टोबो शिकारी व शिवांश ठाकुर हैं। दोनों अभियुक्तों पर अन्य मामले भी दर्ज हैं दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। अन्य अभियुक्तों की खोजबीन जारी है, उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।