Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना प्रदुषण पर जिलाधिकारी से मिलेंगे तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारी

यमुना प्रदुषण पर जिलाधिकारी से मिलेंगे तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारी

मथुरा: संवाददाता। यमुना में प्रदूषण के मुद्दे पर एक बार फिर आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। तीर्थ पुरोहित इसके लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर अपनी बात रखेंगे। यमुना प्रदूषण व समाधान मुद्दे पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक विश्राम घाट स्थित एक गेस्ट हाउस बुलाई गई। बैठक में महासंघ के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित व यमुना भक्त पहुंचे। जिसमें महासंघ द्वारा आगामी वृहद आंदोलन को लेकर विचार विनियम कर रूपरेखा तैयार की। यमुना की दुर्दशा पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए यमुना भक्तों ने भावुक होते हुए प्राण त्यागने तक की बात कही। अतः बैठक में निर्णय हुआ कि सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा साथ ही शीघ्र इस समस्या से निदान के लिए त्वरित कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी से मांग की जायेगी।
बैठक में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रज प्रांत संरक्षक घनश्याम हरियाणा ब्रजप्रांत अध्यक्ष लालजीभाई शास्त्री, ब्रजप्रांत महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज, कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी बॉबी ब्रज मंडल उपाध्यक्ष कपिलानंद चतुर्वेदी ब्रज मंडल महामंत्री अजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, दिनेश चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र चतुर्वेदी, लोकेश आदि यमुना भक्त मौजूद थे। बैठक का संचालन ब्रज मंडल महामंत्री पंडित यज्ञदत्त शास्त्री ने किया।