Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुड़ी में एक विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। सूचना पर आए मांयका पक्ष के लोगों ने देखा तो ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना खैरगढ़ के गांव कुड़ी निवासी 25 वर्षीय लवी पत्नी स्वदेश बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलती मिली। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन शव को घर में ही छोड़ भाग गये। सूचना पर जनपद इटावा के गांव नगला जुला निवासी मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लोगों की सहायता से फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। मृतका के चाचा विनेश कुमार ने बताया कि लवी की शादी तीन वर्ष पूर्व कुड़ी निवासी स्वदेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालिजन अतिरिक्त दहेज को लेकर लवी का उत्पीड़न करते आ रहे थे। इसी बीच लवी ने एक पुत्री को जन्म दिया। उनका आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।