Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऊंचाहार पहुंचें अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत

ऊंचाहार पहुंचें अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब बेग, भदोही सर्किट हाउस से कुंडा होते हुए रायबरेली जनपद के आज ऊंचाहार पहुंचे। ऊंचाहार में कुरैशी समाज के जिला अध्यक्ष व पूर्व सभासद असलम कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल का भव्य स्वागत किया। वहीं अमानत रसूल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के तहत जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, वह देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा की है। अमानत रसूल ने बताया कि मुस्लिम समुदाय तेजी से हमारे साथ जुड़ा है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में संपूर्ण समर्थन मुस्लिम समुदाय का भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। संकल्प के साथ कार्य करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब बेग ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जो लगातार अल्पसंख्यकों तक पहुंच रही हैं। जिसमे एक भी मुस्लिम समुदाय, दलित या किसी भी जाति धर्म का कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य से लेकर के रोजगार तक की कोई समस्या आती हैं, तो संगठन 24 घंटे उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपील की कि मुस्लिम समुदाय अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगी। कुरैशी समाज के जिला अध्यक्ष व पूर्व सभासद असलम कुरैशी ने कहा कि ऊंचाहार की धरती पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याणकारी अध्यक्ष आपके बीच आए हैं, अपनी सारी ताकत भारतीय जनता पार्टी के लिए लगाई जाएगी। फिर से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का कार्य किया जाएगा। मौजूद मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर सलीम कुरैशी, जुबेर कुरैशी, रजमी हैदर, लड्डान कुरैशी, पप्पू हलवाई, तैयब हलवाई, इंद्रेश शर्मा, पप्पू लोहार, अरविंद मौर्य, मोहम्मद तालिब, रब्बानी कुरैशी आदि सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय व अन्य समुदाय के लोग मौजूद रहे।