Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनप्रतिनिधियों ने निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को किया सम्मानित

जनप्रतिनिधियों ने निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पालीवाल हॉल में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने 250 निपुण विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज केजीबीवी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया। बीएसए आशीष कुमार पांडे निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षक संदर्शिकाओं का प्रयोग करने, दीक्षा एप, रीड अलांग एप, निपुण लक्ष्य एक का प्रयोग किये जाने हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया। आगामी सत्र में अधिक से अधिक विद्यालयों को निपुण बनाए जाने हेतु प्रेरित किया। सीडीओ दीक्षा जैन ने शत प्रतिशत निरीक्षण का लक्ष्य पूर्ण किये जाने, सपोर्टिव सुपरविजन गुणवत्ता पूर्व कार्य किये जाने पर विशेष बल दिया। महापौर कामिनी राठौर ने बालिका की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से अच्छी शिक्षा प्रदान करने की बात कही। साथ ही प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु जनपद में तीन छात्रवास का निर्माण कराया जा रहा है। सदर विधायक मनीष असीजा ने निपुण विद्यालयों के अध्यापकों, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन को बधाई देते हुए और अधिक अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही टेबलेट से उपस्थिति एवं डिजिटलाइजेशन पर जोर किया। कार्यक्रम का संचालन एसआजी की जया शर्मा ने किया। इस दौरान नगर शिक्षाधिकारी सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ डायट प्रवक्ता ओमपाल सिंह, बीओ उपेंद्र सर, जिला स्काउड गाडड विनीता चौधरी, रीमा यादव के अलावा खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण व कर्मचारी मौजूद रहे।