Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आकाशीय बिजली गिरने से छज्जा टूटकर महिला के ऊपर गिरा, गंभीर

आकाशीय बिजली गिरने से छज्जा टूटकर महिला के ऊपर गिरा, गंभीर

फिरोजाबाद। जिले भर में शुक्रवार देर शाम से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी सुबह से ही रिमझिम बारिश होने से लोग अपने अपने घरों में बैठे थे। दोपहर 12 बजे थाना फरिहा क्षेत्र में आकाशीय बिजली एक मकान की छत पर गिर गई। जिसकी वजह से नीचे बैठी महिला मलबे में दबने से घायल हो गई। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला कुम्हार निवासी 55 वर्षीय कमला देवी पत्नी रामपाल अपनी दो बेटियों के साथ शनिवार को नीचे की मंजिल पर बैठी थी। दो मंजिला मकान में ऊपर की मंजिल पर कोई नहीं था। तभी आसमान में बिजली गरजने लगी। तेज गरज के साथ बिजली छत के लेंटर पर गिरी जिसकी वजह से लेंटर में छेद हो गया और इसकी वजह से छज्जा गिरने से नीचे बैठी कमला देवी के ऊपर लेंटर का मलबा गिर गया, जिसकी वजह से वह घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बिजली इतनी तेजी से गिरी कि मकान के लेंटर में छेद हो गया और छज्जा गिर गया। इसकी वजह से कमला देवी घायल हुई हैं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।