Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्व. महेश भारद्वाज की स्मृति में हुआ आयोजन

स्व. महेश भारद्वाज की स्मृति में हुआ आयोजन

2016-11-27-02-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण संगठन द्वारा स्व. महेश भारद्धाज की स्मृति में 10वां स्थापना एवं मण्डल स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पालीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें दूर दूूर से आये अतिथिगणों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
कार्यक्रम में सवर्ण बंधुुओं की एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्राहा्रण, क्षत्रिय, जैन, वैश्य, कायस्थ, पूंजीपति उद्योगपति, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक, आफीसर्स, कर्मचारी, अधिवक्ता, प्रोफेसर्स, अध्यापक, डाक्टर्स, इंजीनियर्स, वैज्ञानिक, किसान आदि की सहभागिता रही। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सवर्णो का मान-सम्मान बढ़ाना ही संगठन का प्रथम लक्ष्य है तथा सवर्णो द्वारा दलित पिछड़ों की चरण वन्दना का विरोध ही संगठन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में शामिल शिक्षाविदों, प्रमुखजनों का बैज लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने किया। मंच संचालन मीडिया प्रभारी बसंत शर्मा और कल्पना राजौरिया ने किया। कार्यक्रम के संरक्षक मण्उल में उप्र रत्न बालकृष्ण गुप्त, श्यामसुंदर जैन, उद्यमी हेमंत अग्रवाल बल्लू, सनातन गांधी एससी शर्मा, हरिओम शर्मा आचार्य, उमाशंकर मिश्रा, चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रवीन उपाध्याय, जगवीर शर्मा, मयंक भटनागर, प्रताप सिंह तोमर, विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, बौबी शर्मा, उमेश शर्मा, अजीत अग्रवाल, रमाकांत उपाध्याय आदि मंच पर विराजमान रहे। आयोजक मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष हरी सिंह तौमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डा. उमाशंकर गुप्ता, डा प्रभाकर खरे, बसंत शर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, शिव प्रसाद सिंह सिसौदिया, अमित जैन, सुुरेश सारस्वत, अशोक गर्ग, देवेश प्रताप सिंह तोमर एडवोकेट, राजेश शर्मा राज, योगेंद्र सिंह सिसौदिया सहित सैकड़ों की संख्या में सवर्ण बंधु शामिल रहे।