Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर दो बच्चिया घायल

छत से गिरकर दो बच्चिया घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो बच्चे छत से गिरकर घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के मौहल्ला मुरली नगर निवासी कल्लू की चार वर्षीय पुत्री कु0 खुशी अपने घर की छत पर खेल रही थी। उसी दौरान अचानक खेलते समय छत से नीचे गिर गयी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल बच्ची को उसके परिजनों द्वारा आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के कोहनूर रोड निवासी नयाब की चार वर्षीय पुत्री कु0 इकरा भी अपने घर की छत पर परिजनों के साथ धूप में खेल रही थी। वह भी अचानक खेलते समय नीचे गिर गयी। जिसको भी उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।