Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » त्यौहारों को शान्तिपूर्वक मनाये जाने की अपील की

त्यौहारों को शान्तिपूर्वक मनाये जाने की अपील की

कानपुरः जन सामना संवाददाता। होली और रमजान के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए थाना चकेरी के प्रभारी अशोक दुबे द्वारा पीस कमेटी की बैठक कृष्ण नगर स्थित एक होटल में बैठक की गई। बैठक में लाल बंगले के व्यापारीगण मुस्लिम धर्म गुरुओं सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक सम्मलित हुए। बैठक में आगामी होली और रमजान के त्योहारों को अमन चैन के साथ सम्पन्न कराए जाने हेतु चिंतन किया गया। बैठक में उपस्थित लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित अन्य से थाना प्रभारी अशोक दुबे ने अनुरोध करते हुए कहा कि आप सब अपने क्षेत्र मे व्यापारियों व क्षेत्रवासियों तक यह मैसेज पहुंचाएं की होली का त्योहार प्रेम पूर्वक शांतिपूर्वक मनाया जाए।
उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का त्यौहार है, रंगों का त्यौहार है, खुशियों का त्यौहार है, अगर किसी पर रंग पड़ जाए तो उसका विरोध ना करें, होली के त्योहार पर भाईचारे की मिसाल कायम करें। बाजार में होली का माहौल देखते हुए भीड़ भी रहेगी कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस की गश्त लगातार होती रहेगी। बैठक में लाल बंगला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव निगम, संरक्षक बलवीर सिंह,मुस्लिम धर्म गुरु, समस्त चौकी प्रभारी थाना चकेरी और कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।