Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रंगभरनी एकादशी के लिए वृंदावन आ बदला होगा रूट प्लान

रंगभरनी एकादशी के लिए वृंदावन आ बदला होगा रूट प्लान

♦ रंगभरनी एकादशी कल, वृंदावन में उमडेगी श्रद्धालुओं की भीड
मथुराः जन सामना संवाददाता। श्री बांके बिहारी जी पर होली रंगोत्सव मनाये जाने के अवसर पर कस्बा वृन्दावन की यातायात व्यवस्था को सुदृढ एवं सुगम बनाये जाने के लिए 19 मार्च की रात्रि दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कस्वा वृन्दावन का यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जिसके तहत छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के कमर्शियल व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। छटीकरा वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा। वैष्णो देवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी बसे एवं छोटी बसे वृन्दावन की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। रुकमणि विहार गोल चक्कर से वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। मथुरा वृंदावन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी, चार पहिया) वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। वृन्दावन कट, पानी गांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पानीगांव चौराहा से सौ सैया कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। पुलिस चौकी जैत के पास कट से एनएच-2 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच -2 से भारी वाहन, हल्के वाहन सुनरख रोड, वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।