Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दशकों से सेवा कार्य में जुटा है कायस्थ समाजः ब्रजेश पाठक

दशकों से सेवा कार्य में जुटा है कायस्थ समाजः ब्रजेश पाठक

लखनऊः जन सामना डेस्क। दशकों से कायस्थ समाज सेवा कार्य में जुटा है। समाज के लोग देश-दुनिया में नाम कमा रहे हैं। भाजपा पूरी तरह से आपके साथ है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने आमजन के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। हर वर्ग को इनका लाभ मिल रहा है। यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का।
रविवार को चिनहट में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के होली मिलन समारोह में उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर समाज के लोग भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। उज्ज्वला और उजाला योजनाओं से गरीबों का जीवन रोशन हुआ है। आयुष्मान योजना, किसान निधि जैसे तमाम जनकल्याणकारी नीतियों का सभी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने समाज से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कायस्थ महासभा अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला, उपाध्यक्ष डॉ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, हरि किशन श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
साकार हो रहा विकसित भारत का सपना: बुद्धेश्वर विकास महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश की चर्चा विश्व पटल पर होती है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, मुख्य संरक्षक रमाशंकर राजपूत, प्रदेशाध्यक्ष राजेश शुक्ल, डॉ. घनश्याम पांडेय, बद्री नारायण मिश्र सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।