Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मासूम पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला गम्भीर घायल

मासूम पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला गम्भीर घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव बुर्ज नत्थू में घर में खेल रहे एक मासूम बालक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव बुर्ज नत्थू निवासी सुनील कुमार का चार वर्शीय पुत्र अनुराग अपने घर में खेल रहा था। उसी दौरान अचानक घर में आवार कुत्ता घुस आया जिसने घर में खेल रहे मासूम बच्चे पर हमला करते हुए उसको बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल बालक को किसी तरह कुत्ते से बचाते हुए परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बच्चे का चेहरा बुरी तहर से घायल था।