Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के लिए मांग वोट

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के लिए मांग वोट

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के नामांकन सभा को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बीते एक दशक में देश के गरीब, पिछड़े, दलित, जरूरतमंदों को जो हक अदा किया है, वो ऐतिहासिक, अविस्मरणीय, अकल्पनीय है। इंडी गठबंधन सिर्फ औपचारिकता का गठबंधन है, कोई रेली नहीं हुई सिर्फ एक प्रेस कांफ्रेंस साझा हुआ है। परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी जी की गारंटी बैचेन कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी भाजपा का संकल्प पत्र सभी वर्गों के विकास एवं विकसित भारत का आधार है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, उसे करके दिखाया, जो 60 वर्षों में नहीं हुआ है। यही मोदी जी की गारंटी है। भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। पीडीए गठबंधन केवल जुमलेबाजी। उन्होने मंच से भाजपा को फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रचंड जीत दिलाने का आह्वान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। दस वर्ष पहले, राजनीति परिवारवाद, भ्रष्टाचार और उदासीनता से भरी हुई थी। दस वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा और राजनीति की संस्कृति बदल दी है। देश के प्रत्येक गॉव में मोदी गांरटी वाली गाड़ी पहुँची है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर जनता को पूर्ण भरोसा है, जिसकी वजह से तीसरी बार ‘विजय रथ’ जीत की ओर अग्रसर है और 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगा। लोकसभा क्षेत्र फिरोजाबाद की जनता उत्साहित होकर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह व भाजपा की प्रचंड व ऐतिहासिक जीत के लिए हुँकार भरेगी। नामांकन सभा को विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि फिरोजाबाद की जनता का विश्वास मोदी और योगी की जन-कल्याणकारी और विकासवादी नीति में है। हमें पूरा विश्वास है कि लोकसभा फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी। प्रचण्ड बहुमत से केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित राष्ट्र के संकल्प हेतु जनता जनार्दन का आशीर्वाद माँगा। नामांकन सभा के दौरान मंच पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सचिव संजय गोरख, पूर्व पार्षद राजू गोरख ने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व बज्र क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, लोकसभा संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, देवीचरन अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, लोकदल के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास निषाद, आनन्द अग्रवाल, बबिता चौहान, आकाश शर्मा, सुनील शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, सुनील टण्डन, विष्णु सक्सेना, सतीश यादव, श्याम सिंह यादव, हनुमन्त बघेल, सुरेन्द्र राठौर, उदय सिंह, प्रमोद पाल बघेल, डॉ एसपी लहरी, दीपक गुप्ता कालू, माया देवी, सागर, मुन्नी देवी, आकृति सहयोगी, केके गांधी, महेन्द्र द्विवेदी, गम्मा पंडित सहित सभी जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित जनता उपस्थित थी। संचालन अवधेश पाठक व आकाश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।