Monday, June 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की बुद्धि शुद्धि के लिए श्रीराम कॉलौनी के वांशिदो ने किया हवन पूजन

नगर निगम की बुद्धि शुद्धि के लिए श्रीराम कॉलौनी के वांशिदो ने किया हवन पूजन

» निगम अधिकारियों एवं मेयर पर लगाया अनदेखी का आरोप
फिरोजाबाद। शानिवार को श्रीराम कॉलोनी के वांशिदों ने नगर निगम की बुद्धि शुद्धि को लेकर हवन पूजन कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। मुहल्लेवासियों ने नगर निगम अधिकारियों एवं मेयर पर अनदेखी का आरोप लगाया। समस्या का समाधान न होने पर चार जून को आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं। समाजसेवी पं. अखिलेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा पूर्ण रूपेण भ्रष्टाचार करते हुए बनी हुई गलियों में रिपेयरिंग कर उन्हे नया बनवाया दिखाकर धन हड़पने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 49, रोशन गंज, चौबान मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी की बनी हुई सड़को को पुनः तोड़कर बनाया गया, लेकिन श्रीराम कॉलोनी में हेम कॉन्वेंट स्कूल के पीछे एक भी गली अभी तक नही बनाई गई। कई बार निगम अधिकारियों व मेयर कामिनी राठौर को ज्ञापन दिया। लेकिन कोरा आश्वासन ही मिला। श्रीराम कॉलोनी भागीरथ कुंज में एक ईंट भी नही लगवाई गई। अगर नगर निगम का यही रवैया रहा तो चार जून के बाद बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसमें कई संगठनों को साथ लिया जाएगा। इस दौरान किशन दुबे, राज बहादुर तेनगुरिया, वीरेंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र मिश्रा, सोनू, नवीन मिश्रा, विमल यादव, कृष्ण यादव, दिलीप तिवारी, यतींद्र शर्मा, बब्बू, राहुल शर्मा, सौरव शर्मा, अमित उपाध्याय, जेपी उपाध्याय, सुमन कुशवाहा, कुसुम शर्मा, अनिल शर्मा, बंटू शुक्ला, सुनील अवस्थी, संजय शर्मा, विवेक शर्मा, रूपकिशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे।