Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्मचारियों को कैद कर पेट्रोल पम्प लूटा

कर्मचारियों को कैद कर पेट्रोल पम्प लूटा

कानपुर, शीराजी। घाटमपुर बीते रविवार की रात तहसील क्षेत्र के ग्राम कुढनी के पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के लिये खौफनाक साबित हुई। रात्रि को करीब साढे बारह बजे पेट्रोल पम्प में घुसे हथियारबन्द बदमाशों ने बन्दूक की नोक पर कर्मचारियों को बुरी तरह मारा पीटा और बाथरूम में कैद कर काउन्टर पर मौजूद नगदी, 5 मोबाइल फोन, व सीसीटीवी कैमरा मय तार के, लूट कर फरार हो गये। पेट्रोल पम्प मालिक ने लूट का मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औंग फतेहपुर निवासी अखिलेश शुक्ला का ग्राम कुढनी में सी0एस0के0 नाम से एक पेट्रोल पम्प है, जिसमें मैनेजर सत्यवीर सिंह आत्मज अभिमन्यू सिंह समेत तीन अन्य कर्मचारी पीठापुर, अहरौला निवासी प्रमोद कुमार 22, वीरेन्द्र कुमार 35 व विकास सिंह 22 दोनों ही निवासीगण गाजीपुर ड्यूटी पर थे। बदमाशों के हमलावर होने से तीनों को ही चोटें आई हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।